कानपुर, मार्च 17 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता सीएसए के प्रसार निदेशालय में कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) के वैज्ञानिकों के लिए कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. जीपी दीक्षित और निदेशक प्रसार डॉ. वीके त्रिपाठी ने किया। डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि केवीके के वैज्ञानिक नई तकनीक को किसानों तक न सिर्फ पहुंचाएं बल्कि उन्हें जागरूक भी करें। जिससे उत्पादन में वृद्धि हो। अटारी के निदेशक डॉ. राघवेंद्र सिंह ने कहा कि वैज्ञानिक क्षमता विकास प्रशिक्षण के माध्यम से सभी वैज्ञानिक खुद को अपडेट करें और किसानों को जागरूक करें। डॉ. महक सिंह ने विवि की नई प्रजातियों की जानकारी दी। डॉ. सीमा सोनकर ने कृषि में महिलाओं की भागीदारी एवं उनके कौशल विकास के बारे में बताया। डॉ. जीपी दीक्षित ने कहा कि केवीके किसानों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.