मेरठ, अप्रैल 21 -- सरूरपुर क्षेत्र के गांव गोटका और सरूरपुर में मंगलवार को बसंतकालीन गन्ना बुवाई की प्रगति का निरीक्षण किया गया। गन्ना विभाग लखनऊ से आए अपर गन्ना आयुक्त डॉ. वीवी सिंह व दौराला शुगर मिल के अधिकारियों ने किसानों के खेतों में नई तकनीकों से की जा रही बुवाई का जायजा लिया। गांव गोटका में किसान मोहित के खेत में ट्रेंच विधि से को-0118 प्रजाति की गन्ना बुवाई व किसान संतोष के खेत में पेयर्ड रो विधि और आरएमडी तकनीक से किए गए पेड़ी प्रबंधन का निरीक्षण किया गया। इसके बाद सरूरपुर में किसान संदीप कुमार के खेत में सिंगल बड ट्रेंच विधि और अमरपाल सिंह के खेत में दो आंख वाले गन्ने के टुकड़ों से ट्रेंच विधि द्वारा की गई बुवाई देखी गई। सभी स्थानों पर फसल की स्थिति संतोषजनक पाई गई।निरीक्षण के दौरान डॉ. सिंह ने किसानों से संवाद कर उन्नत कृषि तकन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.