रुडकी, अक्टूबर 5 -- रुड़की, संवाददाता। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की डिपो शाखा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। पदाधिकारियों ने कर्मचारियों और निगम हित में काम करने का संकल्प लिया। डिपो कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में संगठन के संरक्षक सुभाष पुरी ने शाखा अध्यक्ष महकार सिंह, शाखा मंत्री गजेंद्र कुमार और कोषाध्यक्ष अरुण कुमार सिसौदिया को शपथ दिलाई। पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए संगठन स्तर से लगातार प्रयास किए जाएंगे। कर्मचारियों की जायज मांगों और समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रमुखता से रखा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...