सिद्धार्थ, अगस्त 4 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। आंगनबाड़ी केंद्रों से मिलने वाले टेक होम राशन (टीएचआर) की गुणवत्ता और पोषण स्तर को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महिला एवं बाल विकास विभाग ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के संशोधित मानकों के अनुरूप उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से वित्तीय वर्ष 2026-27 से नई टीएचआर रेसिपी लागू कर दी गई है। इसके तहत अब लाभार्थियों को उनकी आयु, शारीरिक आवश्यकता एवं पोषण संबंधी जरूरतों के अनुसार अलग-अलग प्रकार का संतुलित एवं फोर्टिफाइड पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जाएगा। नई व्यवस्था लागू होने के बाद जनपद के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं, छह माह से छह वर्ष तक के बच्चों व कुपोषित बच्चों को निर्धारित श्रेणी के अनुसार पौष्टिक खाद्य सामग्री वितरित ...