देहरादून, मई 20 -- नई टिहरी। हाईटेंशन विद्युत लाइन के संपर्क में आने से एक हेलिकॉप्टर की टिहरी जिले के सकलाना के नवागांव में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। हेलिकॉप्टर में पायलेट समेत सात यात्री सवार थे,जो बदरीनाथ धाम दर्शन कर लौट रहे थे। चंबा-आराकोट क्षेत्र के ऊपर उड़ान के दौरान ट्रांस भारत एविएशन कंपनी के एक हेलिकॉप्टर को तकनीकी समस्या होने पर सत्यो-सकलाना क्षेत्र के नवागांव के खेतों में सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। हेलिकॉप्टर में पायलट सहित कुल छह यात्री सवार थे, जो सभी सुरक्षित हैं। हेलिकॉप्टर बदरीनाथ धाम से देहरादून की ओर जा रहा था। उड़ान के दौरान हाईटेंशन विद्युत लाइन के संपर्क में आने से हेलिकॉप्टर के पिछले हिस्से को क्षति पहुंची। यह भी पढ़ें- नई टिहरी में हाईटेंशन विद्युत लाइन के संपर्क में आने से हेलिकॉप्टर ने की इमरजेंसी ल...