देहरादून, मई 17 -- नई टिहरी। सरदार सिंह रावत राजकीय इंटर कॉलेज नैनबाग में सात देशों से आए विदेशी छात्र-छात्राओं ने अंतर-सांस्कृतिक संवाद एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान के उद्देश्य से विद्यालय भ्रमण किया। यह कार्यक्रम जीवन की ज्योति ट्रस्ट के संचालक जयपाल सिंह कंडारी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य डॉ चंद्रशेखर नौटियाल एवं समस्त विद्यालय स्टाफ द्वारा अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। गढ़वाल क्षेत्र में "गढ़ यात्रा" कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित इस भ्रमण का उद्देश्य सांस्कृतिक, पर्यावरणीय, कृषि एवं बागवानी जागरूकता के साथ-साथ स्थानीय परंपराओं और जीवन शैली को समझना तथा उनके संरक्षण एवं संवर्धन को बढ़ावा देना रहा। विभिन्न देशों से आए अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थी सामुदायिक विकास, नेतृत्व और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का प्रश...