नई टिहरी में वर्षा प्रभावित क्षेत्र का एडीएम ने किया निरीक्षण
देहरादून, जून 2 -- नई टिहरी। एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने मंगलवार को नई टिहरी से बी-पुरम मार्ग पर विगत दिनों हुई वर्षा के कारण आए मलबे की सफाई कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि भारी वर्षा के कारण मार्ग पर मलबा आ गया है। साथ ही निर्मित पक्के नाले से हटकर पानी का बहाव होने के कारण इस क्षेत्र में स्लाइड जोन विकसित होने की संभावना बनी हुई है। एडीएम ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि समस्या के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक तकनीकी उपचार (ट्रीटमेंट) एवं सुरक्षात्मक कार्य शीघ्र कराए जाएं, ताकि भविष्य में सड़क एवं आसपास के क्षेत्र को किसी प्रकार की क्षति न पहुंचे। उन्होंने मलबा हटाने एवं जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि बरसात के मौसम को देखते हुए संवेदनशील स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.