देहरादून, जून 13 -- नई टिहरी। उत्तराखंड क्रांति दल चुनाव संचालन समिति की बैठक नई टिहरी बौराड़ी में संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता दल के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय ने की। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर व्यापक विचार विमर्श किया गया। संगठनात्मक विस्तार करने के लक्ष्य तय किए गए। यह भी पढ़ें- नई टिहरी में यूकेडी संचालन समिति की बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चाबैठक का उद्देश्य इस अवसर पर जयप्रकाश उपाध्याय ने कहा कि टिहरी क्रांतिकारियों की भूमि रही है। राज्य का आंदोलन का दौर हो या यहां से राजशाही खत्म करने का आंदोलन रहा हो, टिहरी के लोगों ने ऐतिहासिक क्रांति की है। अब समय आ गया है कि राष्ट्रीय पार्टियों की लूट को हमें हर हाल अब बंद करना होगा। हमने देश और राज्य के लिए बहुत सारी कुर्बानी ...