नई टिहरी में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनने पर अवंतिका भंडारी ने जताया आभार
देहरादून, सितम्बर 20 -- नई टिहरी। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य बनाए जाने पर अवंतिका भंडारी ने प्रदेश एवं जिला नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन किया जाएगा। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। रविवार को बौराड़ी में आयोजित पत्रकार वार्ता में नवनियुक्त भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य अवंतिका भंडारी ने कहा कि वह लंबे समय से आरएसएस के अनुशांगिक संगठन सहकार भारती से लेकर पहाड़ की पुकार के माध्यम से सामाजिक एवं जनसरोकारों से जुड़े विषयों पर काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन्हें जो नई जिम्मेदारी दी है,उसके माध्यम से जनसेवा और संगठन को मजबूत करने के कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.