देहरादून, जून 5 -- नई टिहरी। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन दो दिनों के जनपद टिहरी दौरे पर पहुंचे हुए हैं। उनके साथ उनके फ्लीट वाहन भी पहुंचे हैं। देहरादून से आई पुलिस फ्लीट वाहन का चालक सुबह अकेले ही शहर की सड़कों पर निकल पड़ा। जिसने तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए कार को रगड़ मारते हुए क्षतिग्रस्त कर दिया, जबकि एक स्कूटी चालक तेज रफ्तार फ्लीट वाहन से बचने के चक्कर में सड़क किनारे गिर गया। स्थानीय निवासी प्रवीन सिंह ने बताया कि वह सुबह करीब साढ़े नौ बजे बीपुरम अपनी ड्यूटी पर कार से जा रहे थे। लेकिन तभी पेट्रोल पंप से ठोड़ा नीचे की ओर सामने से आ रहे तेज रफ्तार फ्लीट वाहन से बचने के लिए वह अपनी कार को सड़क के बिल्कुल कनारे ले गए। इसके बावजूद फ्लीट चालक ने उनकी कार को रगड़ मारते हुए क्षतिग्रस्त कर दिया है। वहीं, स्थानीय निवासी राकेश प्रसाद उनियाल ने ...