देहरादून, सितम्बर 27 -- नई टिहरी। राजधानी देहरादून में आयोजित वीएमएसवी यूटीयू इंटरकॉलेजिएट पावर लिफ्टिंग टूर्नामेंट में टीएचडीसी इंस्टीट्यूट ऑफ हाइड्रो पावर इंजीनियरिंग कॉलेज (टीएचडीसी-आईएचईटी) भागीरथीपुरम नई टिहरी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में कॉलेज के छात्रों ने 2 स्वर्ण, 3 रजत, एक कांस्य सहित कुल 6 पदक अपने नाम किए। टीएचडीसी आईएचईटी के निदेशक प्रो.शरद कुमार प्रधान, विवेक कुमार,रमना त्रिपाठी ने विजेता छात्र-छात्राओं को बधाई दी है। बताया कि बीटेक सिविल इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष के छात्र अनिरुद्ध भट्ट ने 93 किलोग्राम,कंप्यूटर साइंस चतुर्थ वर्ष की छात्रा शिवानी रावत ने 65 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण,कंप्यूटर साइंस चतुर्थ वर्ष के आयुष सैनी ने 75 किलोग्राम,कंप्यूटर साइंस प्रथम वर्ष के ह...