देहरादून, जुलाई 5 -- नई टिहरी। जिला मुख्यालय के नगर पालिका हाल में सेवा, सुशासन, समर्पण कार्यक्रम के तहत समाज कल्याण विभाग ने सोशल विकास टेक्नीकल फांउडेशन के संयुक्त तत्वाधान में दिव्यांग कल्याण शिविर आयोजित किया गया। जिसमें सोशल विकास टेक्नीकल फांउडेशन ने ग्रामीण क्षेत्रों में निवास कर रहे दिव्यांग जनों को समाज कल्याण विभाग की मदद से उपकरणों का वितरण किया गया। जिसके तहत दिव्यांगों में विजय बेलवाल को छड़ी, जहूब बेग को छड़ी, नीतू को व्हील चेयर, जितेंद्र को कान की मशीन वितरित की गई। दिव्यांग जनों को डीएम नितिका खंडेलवाल, सीडीओ वरूणा, संस्था के अध्यक्ष धीरेंद्र भंडारी ने आभार जताया। इस मौके पर हरीश, विजय, रेखा, किरन आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...