देहरादून, अप्रैल 30 -- नई टिहरी। एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन में नशा तस्करों को लेकर आपरेशन प्रहार के तहत नियमित कार्यवाही गतिमान है। जिसके तहत कैंपटी थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए हुए तीन आरोपियों को 41 हजार लागत की 412 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। यह जानकारी देते हुए पुलिस की मीडीया सेल ने बताया कि एसआई मंगेश कुमार ने कैंपटी थाना क्षेत्र में भ्रमण, यातायात व्यवस्था एवं संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग के दौरान मसूरी बैण्ड के पास हरियाणा नंबर की हुंडई कार की रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से 412 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए आरोपियों में सागर (25) पुत्र स्व साहब सिंह, निवासी ग्राम पिण्डारो जहाँगीरपुर, थान...