देहरादून, मई 1 -- नई टिहरी। देवप्रयाग थाने के तहत ऋषिकेश बदरीनाथ राजमार्ग पर शुक्रवार तड़के भल्ले गांव मोड़ पर ट्रक व पिकअप की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में पिकअप चालक अपनी सीट पर बुरी तरह फंस गया। देवप्रयाग पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद चालक को वाहन से सुरक्षित बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया।

दुर्घटना की जानकारी कोतवाली देवप्रयाग के इंस्पेक्टर प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि शुक्रवार तड़के पौने चार बजे भल्ले गांव में बल्कर ट्रक व पिकअप में आमने सामने भीषण टक्कर हो गई। जिसमें पिकअप वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसके चलते पिकअप चालक 50 वर्षीय वकील पुत्र मो उमर डढेरा फाटक, रुड़की बुरी तरह अपनी सीट पर फंस गया।

पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन इंस्पेक्टर प्रशांत बहुगुणा, चौकी प्रभारी भल्ले गांव एस आई योगेंद्र शर्मा,एच सी देवेंद्र ...