नई टिहरी में चार खेल प्रशिक्षकों की नियुक्ति को मिली स्वीकृति
देहरादून, अक्टूबर 2 -- नई टिहरी। जनपद टिहरी गढ़वाल में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने एवं खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए चार खेल प्रशिक्षकों की नियुक्ति को स्वीकृति मिली है। स्वीकृत प्रशिक्षकों में टेबल टेनिस, फुटबॉल, बैडमिंटन एवं क्रिकेट के प्रशिक्षक शामिल हैं। नए प्रशिक्षकों की नियुक्ति से जनपद में विभिन्न खेलों के प्रशिक्षण एवं खेल गतिविधियों को और अधिक विस्तार मिलने की उम्मीद है। जिला खेल अधिकारी दीपक रावत ने बताया कि प्रशिक्षकों की नियुक्ति से खिलाड़ियों को संबंधित खेलों में बेहतर प्रशिक्षण, तकनीकी मार्गदर्शन एवं अभ्यास की सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। इससे जनपद में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और खेलों के विकास को नई गति मिलने की संभावना है। यह भी पढ़ें- राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए जनपद स्तरीय टीम का चयन उन्ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.