देहरादून, जून 26 -- नई टिहरी। थौलधार ब्लॉक की बौर गांव और राम गांव की चारागाह की भूमि को नीलाम करने के विरोध में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों का धरना और क्रमिक अनशन चौथे दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों के आंदोलन को अब सरकार से जुड़े लोगों का भी समर्थन मिलने लगा है। ऐसे में अब उम्मीद जगने लगी है कि सरकार के हस्तक्षेप के बाद नीलामी निरस्त हो सकती है। वहीं ग्रामीणों ने कहा कि उनकी चारागाह की भूमि की नीलामी की निविदा निरस्त न होने पर आंदोलन जारी रहेगा। शुक्रवार को भी ग्रामीणों ने पैतृक भूमि संरक्षण समिति के बैनर तले सूल्याधार में चौथे दिन धरना देते हुए बौर गांव और राम गांव की करीब 79 नाली चारागाह की भूमि नीलामी का विरोध किया। वहीं उत्तराखंड सरकार में ओबीसी कल्याण परिषद के राज्य मंत्री खेम सिंह चौहान ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से वार्ता क...