देहरादून, मई 8 -- नई टिहरी। शुक्रवार को कांग्रेसियों ने चंपावत में नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म मामले को दबाने के प्रयासों पर प्रदेश की भाजपा सरकार का पूतला फूंका। इस मौके पर कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि जिम्मेदारी अधिकारी भी भाजपा के इशारे पर चलकर दुष्कर्म मामले को रफा-दफा करने को मैदान में कूदें हैं। प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग कांग्रेसियों ने की। शुक्रवार को नई टिहरी के सांई चौक पर एकत्र कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी के बीच भाजपा की प्रदेश सरकार का पूतला फूंका। इस मौके पर कांग्रेसियों ने कहा कि चंपावत में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म में भाजपा नेता सहित पुलिस ने तीन पर केस भी दर्ज किया। यह भी पढ़ें- चंपावत मामले में स्थानीय कांग्रेस नेता आनंद मेहरा की भूमिका पर उठाए सवाल ...