टिहरी, दिसम्बर 17 -- केंद्र सरकार के द्वारा मनरेगा का नाम बदले जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के देश के महापुरुषों के नाम को मिटाना चाहती है। कहा कि 2005 में केंद्र की कांग्रेस सरकार ने महत्वाकांक्षी मनरेगा योजना शुरू की थी। इस योजना से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की आजीविका चल रही थी। लेकिन अब सरकार इसको बदल रही है। बुधवार को बौराड़ी में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुरारी लाल खंडवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। कहा कि आजादी के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम पर संचालित मनरेगा को भाजपा सरकार बदलकर उसमें कड़े प्राविधान कर रहे हैं। जिससे लोगों को रोजगार आसानी से नहीं मिल पाएगा। कहा कि मनरेगा ग्रामीण अर्थ व्यवस्था की मजबूत आधार है। कोरोना संकट काल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.