देहरादून, अगस्त 12 -- नई टिहरी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश संगठन में दायित्व मिलने वाले पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। दायित्व मिलने वाले पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए मिलकर काम किया जाएगा। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव में डबल इंजन की सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान करते हुए बूथ स्तर तक जनविरोधी नीतियों को ले जाने पर जोर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...