देहरादून, मई 22 -- नई टिहरी। प्रतापनगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के बीएलए-2 बूथ लेवल एजेंटों की एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला पट्टी ओण के देवल में संपन्न हुई। कार्यशाला में विधानसभा क्षेत्र के 93 बूथ लेवल एजेंटों ने प्रतिभाग किया।

प्रशिक्षण कार्यशाला के मुख्य अतिथि प्रशिक्षण कार्यशाला के मुख्य अतिथि प्रतापनगर के विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि ग्राम स्तर तक कांग्रेस को मजबूत करें। लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुद्ध एवं सही मतदाता सूची अत्यंत आवश्यक है उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित नहीं रहना चाहिए और न ही किसी अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल होना चाहिए। विधायक ने सभी बीएलए कार्यकर्ताओं से गांव में घर घर जाकर मतदाताओं को जागरूक करने तथा जिन लोगों के नाम सूची में दर्ज नहीं हैं। उन्हें बीएलओ से संपर्क कराकर नाम दर्ज कराने ...