नई टिहरी में ओबीसी प्रकोष्ठ के ब्लाक अध्यक्ष, कांग्रेस ने किए नियुक्त
देहरादून, जुलाई 22 -- नई टिहरी। कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के टिहरी गढ़वाल जिलाध्यक्ष कुंदन सिंह राणा ने जनपद के विभिन्न विकासखंडों एवं विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से ब्लॉक अध्यक्षों, विधानसभा अध्यक्षों तथा अन्य पदाधिकारियों के मनोनयन की घोषणा की है। जारी सूची के अनुसार कैलाश पंवार को प्रतापनगर ओबीसी प्रकोष्ठ का ब्लॉक अध्यक्ष, सरदार सिंह कंडारी को धनोल्टी विधानसभा अध्यक्ष, दिनेश रावत को जाखणीधार विकासखंड का ब्लॉक अध्यक्ष, सज्जन सिंह चौहान को जौनपुर ब्लॉक अध्यक्ष तथा चंद्रमोहन सिंह पंवार को नैनबाग ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा दयाल सिंह सजवाण को जिला प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी तथा त्रिलोक बिष्ट को प्रतापनगर ब्लॉक मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिलाध्यक्ष कुंदन सिंह राणा ने बताया कि टिहरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.