नई टिहरी के जिला अस्पताल में सीटी स्कैन शुरू
देहरादून, जून 16 -- नई टिहरी। जिला अस्पताल बौराड़ी में सीटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध हो गई। जिसकी जानकारी देते हुए सीएमओ डॉ श्याम विजय ने बताया कि बीते एक सप्ताह से जिला अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा शुरू कर दी गई हैं। पूर्व में रखरखाव के खर्च की व्यवस्था न होने के कारण सीटी स्कैन ठप्प पड़ा था। अब स्वास्थ्य निदेशालय से वार्ता के बाद प्रतिवर्ष 30 लाख रूपये की राशि मिलने लगी है। जो कि सीटी स्कैन मशीन आपूर्तिकर्ता कंपनी के साथ अनुबंध के अनुरूप दी जायेगी। इसके साथ ही सीटी स्कैन जिला अस्पताल में शुरू करवा दिया गया है। डॉ श्याम विजय ने बताया कि जिला अस्पताल बौराड़ी में ईएनटी को छोड़कर सभी विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध हो गये हैं। जिससे जिला अस्पताल की व्यवस्थायें पूरी तरह से व्यवस्थित हैं। जल्दी ही जिला अस्पताल मे ईएनटी सर्जन की भी व्यवस्था कर दी जाय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.