फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 26 -- कायमगंज, संवाददाता। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की आयोजित सभा में संगठन विस्तार के तहत चार पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई। प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के निर्देश तथा प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज कौशल, प्रदेश उपाध्यक्ष पवन गुप्ता, प्रदेश मंत्री अमित सेठ एवं प्रदेश युवा मंत्री अतुल गुप्ता की संस्तुति पर यह नियुक्तियां घोषित की गईं। प्रदेश संयुक्त महामंत्री एवं जिला अध्यक्ष संजय गुप्ता तथा जिला महामंत्री शिव कुमार शाक्य ने जितेंद्र रस्तोगी को विधानसभा अध्यक्ष, कन्हैया लाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संगम शाक्य को महामंत्री और कमलेश भारद्वाज को कोषाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया। संगठन की मजबूती और एकजुटता पर बल दिया गया। यह भी पढ़ें- व्यापार मंडल ने मनाया स्थापना दिवस कार्यक्रम में नगर महामंत्री संजीव अग्रवाल सहित बड...