लखनऊ, अप्रैल 5 -- स्वास्थ्य सेवाओं में तेजी से सुधार देखने को मिल रहा है। जिससे आम लोगों के लिए इलाज पहले की तुलना में अधिक सुलभ और प्रभावी हो गया है। आधुनिक तकनीक ने चिकित्सा क्षेत्र को नई दिशा दी है। जहां अब कई जटिल बीमारियों का इलाज भी आसान हो गया है। यह बातें इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव गोयल ने कही। वह रविवार को रिवर बैंक कालोनी स्थित आईएमए भवन के प्रेक्षागृह में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। डॉ. राजीव गोयल ने कहा कि नई और उन्नत जांच तकनीकों की मदद से बीमारियों की पहचान शुरुआती चरण में ही संभव हो रही है। इससे मरीजों को समय पर इलाज मिल पाता है। गंभीर स्थितियों से बचाव किया जा सकता है। इसके साथ ही आधुनिक दवाओं ने भी कई बीमारियों को नियंत्रित और खत्म करने में मदद मिल रही है। उपाध्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.