गोपालगंज, जनवरी 5 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। नई चेतना अभियान- खेल से सशक्तिकरण की ओर के अंतर्गत जीविका दीदियों की एकदिवसीय क्रिकेट मैच का आयोजन सोमवार को उच्च माध्यमिक विद्यालय बरौली के खेल मैदान में किया गया। डीएम पवन कुमार सिन्हा एवं एसपी अवधेश दीक्षित ने दीप जलाकर व फीता काटकर मैच का उद्घाटन किया। डीएम ने जीविका दीदियों व दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक विकास का माध्यम है, बल्कि महिलाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना विकसित करने का सशक्त जरिया भी है। उन्होंने जीविका दीदियों की सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिलती है। एसपी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल अनुशासन, समन्वय और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है और महिलाओं को आगे...