संतकबीरनगर, अप्रैल 6 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश ईंट निर्माता संघ के प्रदेश अध्यक्ष अतुल कुमार सिंह ने कहा कि वर्ष 2012 में प्रदूषण विभाग की नई गाइड लाइन लागू होने के बाद प्रदेश के लगभग 4000 ईंट भट्ठे अवैध घोषित हो गए थे। लेकिन अब संघ के प्रयासों से नई गाइड लाइन लागू होने के बाद सभी भट्ठा संचालकों को प्रदूषण विभाग से सहमति प्रमाण पत्र मिल सकेगा।वे रविवार को जनपद देवरिया में भट्ठा संघ के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय महेंद्र यादव की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने जाते समय खलीलाबाद शहर के एक होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ईंट भट्ठा संचालकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जा रहा है और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। नई व्यवस्था से भट्ठा संचालकों को बड़ी राहत मिलेगी और उनका कार्य सुचारु रूप ...