हरदोई, जनवरी 1 -- हरदोई। बार एसोसिएशन की नई कैबिनेट के गठन को लेकर होने वाले चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार दो जनवरी को विभिन्न पदों के प्रत्याशी अपने नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। आठ जनवरी को मतदान होगा, जबकि नौ जनवरी को मतगणना के बाद इसी दिन अंतिम परिणाम घोषित किए जाएंगे। बार एसोसिएशन के 10 पदाधिकारियों और 12 कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव के लिए मतदाता सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है। इस बार कुल 1593 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पिछली बार की तुलना में मतदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। अध्यक्ष और महामंत्री जैसे प्रतिष्ठित पदों सहित अन्य आठ पदों तथा कार्यकारिणी सदस्यों के लिए दो जनवरी को चुनाव अधिकारियों के समक्ष नामांकन प्रक्रिया संपन्न होगी। चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बार एस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.