इटावा औरैया, जून 24 -- इटावा। महिला थाना स्थित परिवार परामर्श केंद्र की नई किरण पहल टूटते रिश्तों को जोड़ने में प्रभावी साबित हो रही है। पिछले छह माह में प्राप्त 87 प्रार्थना पत्रों में से 53 मामलों का आपसी सहमति से निस्तारण कराकर परिवारों को फिर से एकजुट किया है। महिला थाना प्रभारी प्रीति सेंगर ने बताया कि बाकी मामलों में भी दोनों पक्षों को समझाकर समझौते का प्रयास किया जा रहा है। केंद्र से जिले के पार्कों, मंदिरों, बाजारों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर 40 से अधिक चौपालें लगाकर लोगों को पारिवारिक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान, महिला सुरक्षा और संवाद के महत्व के प्रति जागरूक किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...