नई किरण परियोजना से फिर रोशन हुए 22 घर, बिछड़े दंपतियों को कराया एकजुट
औरैया, जून 14 -- ककोर, संवाददाता महिला थाना ककोर में प्रोजेक्ट नई किरण के तहत काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान वैचारिक मतभेद और पारिवारिक विवादों के चलते अलग रह रहे 22 दंपतियों को समझा-बुझाकर पुन: एक साथ रहने के लिए राजी किया गया। समझौते के बाद परिवारों को खुशी-खुशी विदा किया गया।
कार्यक्रम की सुनवाई महिला थाना प्रभारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कुल 60 प्रकरणों की सुनवाई की गई। इनमें ऐसे मामले शामिल थे, जिनमें पति-पत्नी आपसी मनमुटाव, घरेलू कलह और वैचारिक मतभेदों के कारण लंबे समय से अलग रह रहे थे। कई परिवार टूटने की कगार पर पहुंच चुके थे।
काउंसिलिंग प्रक्रिया काउंसिलिंग के दौरान दोनों पक्षों को धैर्यपूर्वक सुना गया और आपसी संवाद के माध्यम से मतभेद दूर करने का प्रयास किया गया। इसके परिणामस्वरूप 22 दंपति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.