नोएडा, अप्रैल 13 -- दादरी, मयंक राणा। नई आबादी मोहल्ले में नई स्कॉर्पियो कार के चारों टायर चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। टायर चोरी करने वाला आरोपी पड़ोसी निकला। पड़ोस में ही रहने वाले युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर स्कॉर्पियो कार के टायर चोरी किए थे। टायरों को गाजियाबाद में बेचने के प्रयास में थे। इसी दौरान पुलिस ने दोनों को टायरों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। नई आबादी मोहल्ले के रहने वाला शहाबुद्दीन करीब बीस दिन पूर्व नई स्कॉर्पियो कार लेकर आया था। शहाबुद्दीन ने कार घर के पास एक खाली प्लॉट में खड़ी की थी। चार दिन पूर्व कार के चारों पहिए चोरी हो गए थे। चोरी की घटना को अंजाम देने से पहले चोरों ने आसपास के सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिए थे। पुलिस ने बताया कि चोरी की घटना को पड़ोस में ही रहने वाले आसिफ ने अपने दोस्त राज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.