सासाराम, जुलाई 15 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री बिहार पर्यावरण अनुकूल परिवहन रोजगार योजना के तहत इलेक्ट्रिक वाहनों (प्योर इलेक्ट्रिक व्हीकल) की खरीद पर दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि के वितरण को पारदर्शी, समयबद्ध और त्रुटिरहित बनाने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी कर दी है। योजना के लिए राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) द्वारा ऑनलाइन सॉफ्टवेयर विकसित किया जा रहा है। सॉफ्टवेयर पूरी तरह तैयार होने तक आवेदनों की प्रक्रिया गूगल फॉर्म और गूगल शीट के माध्यम से संचालित की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...