रामपुर, जुलाई 3 -- रामपुर। रक्तदान एवं समाज कल्याण के प्रति समर्पित संस्था मदद एक आस फाउंडेशन की ओर से गुरुवार को नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह एवं परिचय सम्मेलन संपन्न हुआ। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नवगठित कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों को उनके सांगठनिक दायित्वों से अवगत कराते हुए नियुक्ति पत्र एवं पहचान पत्र प्रदान किए गए। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कार्यभार ग्रहण करते हुए संस्था के तीन मूल सिद्धांतों-सेवा, समर्पण एवं संवेदना-के प्रति पूर्ण निष्ठा से कार्य करने की शपथ ग्रहण की। ​संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतीक शर्मा ने कहा कि नई ऊर्जा और नए विचारों के साथ हम रक्तदान एवं सामाजिक कल्याण की दिशा में निरंतर कार्य करेंगे। हमारा लक्ष्य समाज के हर उस व्यक्ति तक पहुंचना है जिसे एक आस ...