रामपुर, मई 9 -- भारत विकास परिषद शंखनाद शाखा द्वारा दायित्व बोध एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम् के साथ शुरू हुए इस कार्यक्रम में नई कार्यकारिणी ने समाज सेवा की शपथ ली। कार्यक्रम में प्रांतीय महासचिव नीरज मित्तल ने नव-निर्वाचित अध्यक्ष मोनिका अग्रवाल, सचिव स्नेहा अग्रवाल और कोषाध्यक्ष डा. रेनम लूथरा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। साथ ही साक्षी अग्रवाल, रुचि बंसल एवं प्रिया जैन ने महिला सहभागिता प्रमुख के रूप में दायित्व संभाला। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित चेयरमैन चित्रक मित्तल ने परिषद के कार्यों की सराहना की। मुख्य वक्ता अजय विश्नोई और कविता खुराना ने परिषद के मूल्यों और सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रांतीय अध्यक्ष अजय कट्टा ने भी अपनी उपस्थिति से सदस्यों का उत्साहवर्धन किया। अध्यक्षा मोनिका अग्र...