बागपत, अप्रैल 12 -- बड़ौत। रविवार को बड़ौत रोडवेज डिपो की कार्यशाला में भारतीय मजदूर संघ का जिला स्तरीय वार्षिक सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में भारतीय मजदूर संघ के अन्तर्गत विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारियों ने अपनी प्रतियों की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। सम्मेलन में जिले की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में मुख्य रूप से रोडवेज विभाग से रविन्द्र कुमार को अध्यक्ष, यशपाल सिंह को संरक्षक, नितिन कुमार, संजीव कुमार, प्रशांत कुमार, बिजेन्द्र राणा व निशा को उपाध्यक्ष, दीपक कुमार को मनोनीत किया गया। नई कार्यकारिणी द्वारा सभी कर्मचारियों को साथ लेकर लंबित समस्याओं के निराकरण के लिए संघर्ष करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश मंत्री नवीन धारीवाल व विभाग प्रमुख उमेश शर्मा ने भी विचार रखे।

हिंदी हिन्दुस्...