पीलीभीत, मार्च 14 -- पीलीभीत। भारतीय मजदूर संघ के जिला का वार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया गया। मुख्यअतिथि भूपेंदर सिंह राणा और आरपी सिंह, प्रदेश मंत्री देव वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन एवं भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दांतोपंत ठेंगरी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। नगर प्रचारक कुलदीप कुमार की उपस्थिति रही। अधिवेशन में जिलाध्यक्ष साधुराम दिवाकर ने पुरानी कार्यकारिणी को भंग करते हुए पर्यवेक्षकों को नवीन कार्यकारिणी का गठन करने के लिए आमंत्रित किया। मुख्य अतिथि भूपेंद्र सिंह राणा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं देव वर्मा प्रदेश मंत्री के निर्देशन में नवीन कार्यकारिणी का चुनाव किया गया, जिसमें सर्वसम्मित से ब्रह्मस्वरूप वर्मा को जिलाध्यक्ष एवं शेर सिंह चौहान को जिला मंत्री चुना गया। कार्यक्रम में आरपी पटेल ने सभी पदों का चुनाव कराते हुए नाम की घोषणा की, ज...