बलिया, जून 1 -- मनियर। केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की बैठक सोमवार को चांदूपाकड़ में हुई। इसमें नगर पंचायत के दवा दुकानदारों की ओर से नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया। कारोबारियों ने रामबचन पाठक को अध्यक्ष, श्रीनिवास पाठक को उपाध्यक्ष, संतोष उपाध्याय को महामंत्री, विशाल वर्मा को मंत्री, हरिद्वार को कोषाध्यक्ष, जयराम तिवारी को संयोजक तथा डीके शर्मा को सह संयोजक बनाया गया। पदाधिकारियों ने एकजुटता बनाये रखने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- माखनलाल चेयरमैन और राजू बने संगठन महामंत्री

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...