गोरखपुर, अप्रैल 12 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की 'नई उमंग अपनों के संग' थीम पर एक होटल में शनिवार को तृतीय पदग्रहण समारोह हुआ। मुख्य अतिथि गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन, विशिष्ट अतिथि पुष्पदंत जैन, रेनू कंदोई, पूर्व महापौर अंजू चौधरी ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान आरुषि ने गणेश वंदना पर और दीप, रूबी और अन्नू ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ने पूनम रूंगटा को अध्यक्ष, रविता टिंबरेवाल को सचिव व सुनीता बंसल को कोषाध्यक्ष सहित नई कार्यकारणी को शपथ दिलाई। संचालन सुनयना बंका व प्रिया अग्रवाल ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.