अमरोहा, फरवरी 21 -- एआरटीओ कार्यालय परिसर में आयोजित मेले में शनिवार को वाहन के मूल्य आधारित नई कर प्रणाली की चालकों और वाहन स्वामियों को जानकारी दी गई। कार्यक्रम में एआरटीओ प्रशासन बबिता वर्मा ने बताया कि नई मूल्य आधारित कर प्रणाली से वाहन स्वामियों को कर दरों में काफी राहत मिलेगी। मालकर अधिकारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि चालक सहित दस लाख रुपये कीमत के सात सीटर मोटर कैब के वाहन मूल्य का अब केवल 10.5 प्रतिशत लाइफटाइम टैक्स देना होगा। जो कि पुरानी कर प्रणाली की तुलना में करीब दो-तिहाई कम है। जिला सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य अनिल कुमार जग्गा ने बताया कि पूर्व में पंजीकृत वाहनों को नई प्रणाली के अनुसार कर जमा करने पर देय कर राशि में 8 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट दी जा रही है। अंत में सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.