सीतापुर, फरवरी 26 -- महमूदाबाद, संवाददाता। नगर पालिका द्वारा लागू की गई नई कर प्रणाली को लेकर गुरूवार को लोगो ने ईओ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मनमाने तरीके से तैयार की गई नोटिसों को निरस्त करने और विधिवत तरीके से प्रक्रिया का पालन करते हुए गृहकर निर्धारित करने की मांग की। नगर पालिका चेयरमैन पद के पूर्व प्रत्याशी रहे अतुल वर्मा के नेतृत्व में नागरिकों ने ईओ पवन किशोर से भेंट की। अतुल वर्मा ने ईओ को ज्ञापन देते हुए बताया कि पालिका द्वारा मनमाने तरीके से गृहकर और जलकर लगाकर नोटिस दी जा रही है जिससे नागरिक परेशान हैं। किसी का मकान कितना बड़ा है और उसका कितना हिस्सा अनावसीय है और कितना आवासीय है। यह सब कुछ विधिवत प्रक्रिया के तहत निर्धारित किया जाता है लेकिन पालिका द्वारा सीधे दस प्रतिशत जलकर और दस प्रतिशत गृहकर लगाकर भारी भरकम नोटिस थमाई जा र...