बगहा, मार्च 31 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय जिले के प्रारंभिक विद्यालयों में बच्चों की वार्षिक परीक्षा से समाप्त होने के साथ ही परीक्षा का परिणाम भी जारी कर दिया गया है। 30 मार्च को इसके लिए विद्यालयों में गुरु अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन कराया गया। जिसमें बच्चों का रिपोर्ट कार्ड दे दिया गया। अब नए सत्र शुरू होने जा रहा है। इसके साथ ही शिक्षा विभाग में इस बार नई पहल की है। जिसके तहत नए सत्र शुरू होने से पहले ही बच्चों को नई कक्षा में उनकी किताबें दे दी जाएगी। इसके लिए शिक्षा विभाग में तैयारी शुरू कर दी है। सभी बीआरसी में कक्षा 1 से लेकर कक्षा 8 तक की किताबें आ चुकी है। जिसे विद्यालयों में भी दे दिया गया है और विद्यालय प्रशासन द्वारा स्कूल खुलते ही बच्चों के हाथ में किताबें दे दी जाएगी। जिससे कि नए सत्र शुरू होने के साथ ही बच्चे पाठ्यपुस्तक ले...