देहरादून, मार्च 23 -- देहरादून। ऐन मैरी स्कूल में सोमवार से नए सत्र की शुरुआत हुई। पहली बार नई कक्षाओं में पहुंचें नन्हें मुन्ने बच्चों के चेहरे इस दौरान खिले हुए नजर आए। स्कूल की ओर से उनके लिए ओरिएंटेशन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नए छात्रों के साथ अभिभावक भी शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के सचिव व उत्तरांचल विवि के अध्यक्ष जितेंद्र जोशी, स्कूल की अध्यक्ष अनुराधा जोशी, निदेशक अंकिता जोशी और प्रिंसिपल पल्लवी जोशी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान स्कूल की शैक्षिक दृष्टि और गतिविधियों पर आधारित एक लघु फिल्म दिखाई गई। वहीं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड्स भी दिए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...