नई कंपनी में काम पर लौटने की बनाई रणनीति
चक्रधरपुर, मई 22 -- मनोहरपुर, संवाददाता। मनोहरपुर प्रखंड के मणिपुर में गुरुवार को झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के बैनर तले सेल के ठेका मजदूरों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष रामा पांडे ने की। इसमें मुख्य रूप से मनोहरपुर सेल चिरिया माइंस के सैकड़ों ठेका मजदूरों ने हिस्सा लिया। रामा पांडेय ने कहा सेल चिरिया में माइनिंग को लेकर हुए टेंडर के बाद नई ठेका कंपनी अब काम करेगी। इसे लेकर सभी मजदूरों को एकजुट रहना होगा, ताकि नई कंपनी में सभी मजदूर फिर से रोजगार पा सके। मजदूर किसी के बहकावे में नहीं आयें, संगठित होकर रहेंगे तो सभी 245 मजदूरों को काम मिलेगा और नियम संगत सभी सुविधाएं मिलेंगी। बैठक में मौजूद मजदूरों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा नई कम्पनी का स्वागत है, वे काम करे पर सभी मजदूरों को उनका हक़ मिलना चाहिए। इस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.