नई दिल्ली, जून 25 -- होंडा ने मारुति सुजुकी, हुंडई और टाटा को टक्कर देने के लिए कमर कस ली है। कंपनी आने वाले सालों में इंडियन मार्केट में नई SUVs लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इनमें पेट्रोल, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक मॉडल शामिल होंगे। आइए जानते हैं होंडा की कुछ बेहतरीन अपकमिंग SUVs के बारे में।Honda ZR-V होंडा ने नई ZR-V SUV को इंडियन मार्केट में अनवील कर दिया है। इसकी कीमतों की घोषणा जुलाई 2026 में होने की उम्मीद है और इसकी डिलीवरी भी जल्द ही शुरू हो जाएगी। यह SUV भारत में CBU (कम्प्लीटली बिल्ट यूनिट) के रूप में आएगी, इसलिए इसकी कीमत प्रीमियम रहने की संभावना है। नई ZR-V में 2.0-लीटर 4-सिलेंडर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो दो इलेक्ट्रिक मोटर्स और बैटरी पैक के साथ काम करेगा। यह सेटअप 181 hp की पावर और 315 Nm का टॉर्क ऑफर करेगा।...