फरीदाबाद, अगस्त 12 -- फरीदाबाद, सरसमल। हरियाणा की नई एमएसएमई नीति से फरीदाबाद के हजारों छोटे उद्योगों को कारोबार बढ़ाने की नई उम्मीद जगी है। मशीनरी आधुनिकीकरण, निवेश और निर्यात में मदद मिलने से उत्पादन बढ़ेगा और रोजगार के अवसर भी बढ़ने की संभावना है। दरअसल, फरीदाबाद की औद्योगिक पहचान छोटे और मध्यम कारखानों से बनी है। ऑटो पुर्जे, इंजीनियरिंग सामान, रबर, प्लास्टिक, धातु और मशीनरी से जुड़े उद्योग यहां बड़ी संख्या में हैं। इनमें कई इकाइयां वर्षों पुरानी मशीनों के सहारे उत्पादन कर रही हैं। नई मशीन लगाने में बड़ी रकम खर्च होने के कारण छोटे उद्यमी कई बार पीछे हट जाते हैं। नई नीति में प्रोत्साहन और वित्तीय सहायता मिलने से अब ऐसे उद्योगों को विस्तार का रास्ता खुलने की उम्मीद है。 यह भी पढ़ें- बहुभाषी नीति से उद्यमियों को कारोबार में आसानी होगी नई न...