अलीगढ़, मार्च 23 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। नई एक्सपोर्ट प्रमोशन नीति से निर्यातकों को अधिक इंसेंटिव मिलेगा। केंद्र सरकार की ओर से कंटेनर के माल भाड़े, सैंपल भेजने व एअर फ्रेट पर वृद्धि की है। निर्यात प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन करने वालों को इसका लाभ मिलेगा। हार्डवेयर, लॉक, मीट व आर्टवेयर निर्यात करने वाले इसका फायदा उठा सकते हैं। निर्यात प्रोत्साहन के तहत निर्यातक जिला उद्योग केंद्र में आवेदन करते हैं। यहां से फाइल शासन को जाती है, जिसके बाद वहां से स्वीकृत होती है। स्वीकृति के बाद निर्यातकों को इंसेंटिव अलग-अलग श्रेणी में जारी किया जाता है। अलीगढ़ में हर साल 40 से 50 आवेदन निर्यात प्रोत्साहन योजना के तहत आते हैं। गेटवे पोर्ट के तहत 20 फीट के कंटेनर पर 10 हजार रुपये मिले थे, जो कि अब 20 हजार रुपये कर दिया गया है। 40 फीट के कंटेनर पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.