रिषिकेष, अप्रैल 1 -- शिक्षण संस्थानों में नई ऊर्जा और उमंग के साथ स्कूलों में नया सत्र शुरू हुआ। नवीन सत्र के प्रथम दिवस पर सभी छात्र छात्राओं का स्वागत फूल माला बरसा कर हुआ। इसके अलावा हवन पूजन सहित अन्य कार्यक्रम भी हुए। बुधवार को आदर्श नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में नवीन सत्र के प्रथम दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्कूल गेट पर विद्यालय की शिक्षिकाओं ने प्रवेश करने वाले सभी छात्र छात्राओं का स्वागत फूल बरसाकर और तिलक लगाकर किया। उन्होंने सभी छात्र छात्राओं को नवीन शैक्षिक सत्र की शुभकामनाएं दी। बच्चों में भी नए कक्षा में आने से उमंग का माहौल बना रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य गुरु प्रसाद उनियाल ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के मन में विद्यालय के प्रति आत्मीयता एवं उत्साह उत्पन्न करना है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.