नई दिल्ली, जनवरी 12 -- Gold Silver Price 12 Jan.: आज सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी के भाव में भारी उछाल है। दोनों कीमती धातुएं नई ऊंचाई पर पहुंचा गई हैं। चांदी एक झटके में जहां 14475 रुपये उछली वहीं, सोना 2883 रुपये महंगा हुआ है। चांदी का भाव बिना जीएसटी 257283 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है। जीएसटी समेत चांदी अब 265001 रुपये प्रति किलो पर है। जबकि, 24 कैरेट गोल्ड का रेट अब जीएसटी समेत 144205 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। बिना जीएसटी आज सोने के भाव 140005 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुले। शुक्रवार को चांदी बिना जीएसटी 242808 रुपये पर बंद हुई। इसी तरह सोना बिना जीएसटी 137122 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बिना जीएसटी सोना 29 दिसंबर 2025 के ऑल टाइम हाई 138181 को तोड़ चुका है। जबकि, बिना जीएसटी चांदी ने भी 7 जनवरी के ऑल टाइम हाई 248000 को ...