नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- पीसी ज्वैलर के शेयरों में बुधवार को बाजार खुलते ही अच्छी तेजी आई है। ज्वैलरी कंपनी के शेयर BSE में इंट्राडे के दौरान 9 पर्सेंट के उछाल के साथ 14.87 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों ने बुधवार को 52 हफ्ते का नया हाई बनाया है। पीसी ज्वैलर ने मंगलवार को एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि इसी महीने कर्ज-मुक्त दर्जा हासिल करने के अपने लक्ष्य की दिशा में कंपनी ने 1 और बैंक की पूरी उधारी चुका दी है। यह लोन क्लीयर करने के साथ ही कंपनी ने अब 14 कंसोर्शियम बैंकों में से 12 बैंकों का पूरा कर्ज निपटा दिया है। पीसी ज्वैलर ने बताया है कि सभी रिपेमेंट्स तय तारीख से पहले पूरे किए गए हैं। बैंकों की 98% से ज्यादा उधारी चुकाईपीसी ज्वैलर लिमिटेड (PC Jeweller) ने बताया है कि इस रिपेमेंट के साथ ही कंपनी ने अब बैंकों का 98 पर्सेंट से...