नई दिल्ली, मई 20 -- एयरोस्पेस एंड डिफेंस इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयर पिछले कुछ दिन से रॉकेट सा उड़ रहे हैं। डिफेंस कंपनी के शेयर बुधवार को नई ऊंचाई पर जा पहुंचे हैं। अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयर बुधवार को BSE में 8 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 369.30 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले 3 दिन में कंपनी के शेयरों में 27 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है। वहीं, पिछले 5 साल में मल्टीबैगर कंपनी के शेयर 3000 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। चौथी तिमाही में अपोलो माइक्रो सिस्टम्स को बंपर मुनाफा हुआ है। 31 मार्च 2026 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी का मुनाफा दोगुना से ज्यादा बढ़ गया है। 3000% से अधिक उछल गए डिफेंस कंपनी के शेयरएयरोस्पेस एंड डिफेंस इंडस्ट्री की कंपनी अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयरों में पिछले 5 साल में 3000 पर्सेंट से...