नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- उतार-चढ़ाव भरे बाजार में मंगलवार को नवरत्न कंपनी इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (EIL) के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड के शेयर मंगलवार को BSE में इंट्राडे के दौरान करीब 11 पर्सेंट उछलकर 289.60 रुपये पर जा पहुंचे हैं। इस साल 16 फरवरी के बाद से नवरत्न कंपनी के शेयरों में आया एक दिन का यह सबसे बड़ा उछाल है। सिविल कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री से जुड़ी इस कंपनी के शेयर अपने 52 हफ्ते की नई ऊंचाई पर जा पहुंचे हैं। 3 दिन में 17% चढ़ गए इंजीनियर्स इंडिया के शेयरनवरत्न कंपनी इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड के शेयर 3 दिन में 17 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयर 24 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। वहीं, इस साल अब तक इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड के शेयरों में 41 पर्सेंट तक का उछाल आया है। पिछले 7 मह...